बिहट नगर परिषद में मल्हीपुर दक्षिण ग्राम पंचायत के वार्डों के विलय का प्रस्ताव, लोगों ने किया विरोध

Published by :kumarsuryakant
Published at :07 May 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
begusarai news

विरोध करते लोग

Begusrai News: बेगूसराय के बिहट नगर परिषद में मल्हीपुर दक्षिण ग्राम पंचायत के वार्डों के विलय के प्रस्ताव पर गांव के लोगों ने कड़ा विरोध जताया है. लोगों की मांग है की नगर परिषद में मिलाने के बजाय पंचायत को बेहतर सुविधा दी जाए.

विज्ञापन

Begusarai News: (बिपिन राज की रिपोर्ट) नगर परिषद बीहट में मल्हीपुर दक्षिण ग्राम पंचायत के वार्डों के विलय के प्रस्ताव का गांव के लोग कड़ा विरोध कर रहे है. स्थानीय निवासियों को लगता है कि नगर परिषद में विलय के बाद जमीनों की स्थिति और ग्राम स्तर के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं.

गांव के लोगों ने जताई आपत्ति

ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए बताया कि भारत के रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत राज मल्हीपुर दक्षिण को नगर परिषद बीहट में बाहरी विकास की पहचान करने के लिए नगर निकाय में पंचायत के वार्ड संख्या- 9,10,11,12,13,14, और 15 को नगर परिषद बीहट में क्रमशः वार्ड संख्या 38,39 और 40 के रूप में गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. जो कि राजस्व ग्राम मल्हीपुर थाना नं-503 किस्म गैरमजरूआ खास और खतियान के अनुसार बालू रेता है जो कृषि से संबंधित क्षेत्र हैं.

लोग पंचायत को बेहतर करने की कर रहे मांग

यहां की आबादी कृषि और मजदूरी पर आश्रित है. जबकि पत्र और प्रस्ताव के अनुसार नगरीय विशेषताओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध है के विरुद्ध फिजिकल इंस्पेक्शन रिपोर्ट में दिखाया गया है. गांव के लोगो ने बताया कि निम्नलिखित क्षेत्र गंगा नदी के किनारे मौजूद है और पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है. जहां पर किसी प्रकार की नगरीय सुविधा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने पत्र के निर्देश में संशोधन करते हुए, ग्रामीण विकास विभाग से प्रखंड कार्यालय बरौनी के माध्यम से जनगणना कराने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें नगर परिषद में शामिल करने के बजाय, पंचायत को ही बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया जाए.

Also Read: गांधी सेतु से 18 वर्षीय युवक ने गंगा में लगाई छलांग, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन