सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना ही संविधान का मूल उद्देश्य : पूर्व मंत्री

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना ही संविधान का मूल उद्देश्य : पूर्व मंत्री

चेरियाबरियारपुर प्रखंड स्थित डॉ बीके राय स्मृति भवन में रविवार को राजद की ओर से एक दिवसीय विधान सभा स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मंझौल/चेरियाबरियारपुर. चेरियाबरियारपुर प्रखंड स्थित डॉ बीके राय स्मृति भवन में रविवार को राजद की ओर से एक दिवसीय विधान सभा स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, पार्टी के उपाध्यक्ष तनवीर हसन, विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक बखरी उपेंद्र पासवान आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. सेमिनार में संविधान की मूल अवधारण, वर्तमान राजनीतिक हालात और आंबेडकरवाद विषय पर चर्चा की गई. मौके पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि आंबेडकर जी के संविधान का मूल उद्देश्य ही सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सर्वस्पर्शी है और इसको कोई खतरे में नहीं डाल सकता है.लेकिन ,हमें इसके लिए सचेत रहने की जरूरत है. श्री मंडल ने कहा कि आज समाज में अमीर और गरीब के बीच बहुत बड़ा अंतर आ गया है .गरीबों की जिंदगी पांच किलो अनाज तक सीमित रह गई है .सरकार गरीबों को ठगने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन को बढ़ावा देना होगा. मौके पर पूर्व विधान पार्षद तनवीर हसन ने कहा कि संविधान में सारे अच्छे प्रावधान लागू किए गए हैं, लेकिन इसको लागू करने वाले लोग आज संविधान के प्रावधान के खिलाफ हो गए हैं. उन्होंने कहा कि संविधान लागू करने में ईमानदारी नहीं बरती गई तो अच्छे परिणाम नहीं मिल सकते. तनवीर हसन ने भाजपा और संघ परिवार की आलोचना करते हुए कहा कि वे मनु स्मृति को बढ़ावा देते हैं, जिसने संविधान का हनन हो रहा है. उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी ने संविधान को आम और गरीबों के हित में बनाया है.

चेरियाबरियारपुर में राजद का विधानसभास्तरीय सेमिनार संपन्न

भारत की वर्तमान सरकार आज संविधान और रोजगार को खत्म करने में जुटे हैं. विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने कहा कि भारतीय समाज जातीय भावना से ओतप्रोत दिखीं. उन्होंने कहा कि जातीय छुआछूत तब भी था और आज भी है. सबसे पहले भीम राव आंबेडकर ने जातीय छुआछूत के विरोध में आवाज उठाई थी. सेमिनार को पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान, संजय सुमन, फैजूल रहमान, सावित्री देवी, अशोक यादव, त्रिवेणी महतो, साहेब पासवान आदि ने संबोधित किया. सबसे पहले आंबेडकर की तस्वीर पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किया. सेमिनार की अध्यक्षता संयुक्त रूप से तीनों प्रखंड के अध्यक्ष सुरेंद्र राम, मनोज यादव, जियाउल्ल रहमान ने की. सेमिनार का संचालन ब्रजनंदन यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन