Begusarai News: नावकोठी के स्कूलों में समर कैंप की तैयारी, बच्चों के हुनर को निखारने का होगा प्रयास

Begusarai News: गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा.
Begusarai News: गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा.
Begusarai News, एस एम बेग: बेगूसराय जिले में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. बुधवार को एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी के वीसी कक्ष में प्रखंड के नामित शिक्षकों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई.
जिसका मुख्य उद्देश्य एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन और समर कैंप की रूपरेखा तैयार करना, कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान रखना. बैठक में संभाग प्रभारी कजली शील ने बताया कि चतुर्थ, पंचम और षष्ठ वर्ग के उन बच्चों के लिए, जो भाषा और गणित में पीछे रह गए हैं, ‘उपचारात्मक शिक्षा’ (Remedial Education) दी जा रही है। छुट्टियों के कारण बच्चों की सीखने की यह प्रक्रिया न रुके, इसके लिए 1 जून से 30 जून तक समर कैंप आयोजित किया जाएगा।
समर कैंप की मुख्य विशेषताएं
प्रत्येक मिडिल स्कूल स्तर पर 10 से 15 बच्चों की जिम्मेदारी एक Volunteer को दी जाएगी. इसके साथ इच्छुक Volunteer का चयन 20 मई से 22 मई तक विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. जिसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजी जाएगी. वहीं कैंप के दौरान बच्चों को एफएलएन मॉड्यूल के तहत विशेष रूप से भाषायी और संख्यात्मक ज्ञान दिया जाएगा. जुलाई महीने में मिडलाइन और बेसलाइन टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. पारदर्शिता के लिए एक स्कूल के शिक्षक दूसरे स्कूल में जाकर यह परीक्षा लेंगे.
शिक्षक-अभिभावक संवाद
30 जून के बाद विद्यालय स्तर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें शिक्षक, अभिभावक और स्वयंसेवक एक साथ बैठेंगे और बच्चों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों व प्रगति पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में ‘प्रथम’ संस्था के हेमंत कुमार, संजीत कुमार, नफीस आजम, रमन कुमार, कुमार कृष्ण, दयानंद साह, हरेराम रजत, शिवानी टंडन, रुचि कुमारी, रोहित कुमार, शकील अहमद बेग, देवेंद्र कुमार पासवान, गणेश झा, और कुमुद रंजन सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










