बेगूसराय के नीतीश ने तीसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास कर बढ़ाया पहसारा पूर्वी का मान, पंचायत में हुआ सम्मान

Author Sakil beg|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
डाकिया का बेटा बनेगा डाॅक्टर

नीतीश को सम्मानित करते मुखिया एवं ग्रामीण

Begusarai News : बेगूसराय के नीतीश ने सीमित संसाधनों के बावजूद तीसरे प्रयास में नीट परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है. उनकी सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

विज्ञापन

Begusarai News : मेहनत और लगन से हर मुश्किल आसान हो जाती है. इसका जीवंत उदाहरण बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड की पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी नीतीश ने पेश किया है. उन्होंने तीसरे प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे प्रखंड और पंचायत का नाम रोशन किया है.

सीमित संसाधनों के बावजूद नहीं मानी हार

नीतीश, जनार्दन यादव और मंजू देवी के पुत्र हैं. उनके पिता जनार्दन यादव गम्हरिया डाकघर में डाकिया के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी होने के साथ-साथ खाद दुकान की प्रोपराइटर भी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद नीतीश ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते हुए इस वर्ष नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

पंचायत भवन में किया गया सम्मानित

नीतीश की सफलता पर शुक्रवार को पहसारा पूर्वी पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पंचायत के मुखिया दिनेश यादव ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र और पाग पहनाकर सम्मानित किया. मुखिया ने कहा कि नीतीश ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता पंचायत के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

सम्मान समारोह में नीतीश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि शुरुआती दो प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन परिवार और शिक्षकों ने उनका मनोबल बनाए रखा. इसी प्रेरणा के बल पर उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की.

बेटे की सफलता पर भावुक हुए पिता

बेटे की उपलब्धि पर पिता जनार्दन यादव भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "मैं वर्षों से डाक बांटने का काम कर रहा हूं. आज मेरा बेटा डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगा, इससे बड़ी खुशी मेरे लिए और क्या हो सकती है."

ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस अवसर पर पंचायत के उपमुखिया संजय यादव, रामऊजागर यादव, बबलू कुमार, विपिन कुमार, प्रेम शंकर कुमार, बीरबल कुमार, कालेश्वर यादव, श्रवण महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने नीतीश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन