हैदराबाद में गैस सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आए बखरी के पांच मजदूर, सभी का अस्पताल में इलाज जारी

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल मजदूर की तस्वीर

Begusarai News : हैदराबाद के एक गैस एजेंसी में हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट में बेगूसराय के बखरी के पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है और सभी घायलों का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद क्षेत्र के पांच मजदूर हैदराबाद में गैस सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया. सभी घायलों का इलाज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बखरी के पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद बखरी के वार्ड संख्या 23 और 24 के निवासी श्याम महतो के पुत्र गुड्डू कुमार, हरि महतो के पुत्र संदीप कुमार, गोवर्धन महतो के पुत्र धर्मनाथ महतो, पवन महतो के पुत्र राजेश महतो तथा गरीब महतो के पुत्र गंगाराम हैदराबाद स्थित एक गैस एजेंसी में मजदूरी का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे बखरी के पांचों मजदूर सहित अन्य कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए.

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. अस्पताल प्रशासन लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी जैसे ही बखरी पहुंची, घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने तत्काल हैदराबाद के लिए रवाना होने की तैयारी की और कई लोग घायलों का हाल जानने के लिए वहां पहुंच चुके हैं.

विस्फोट के कारणों की जांच जारी

फिलहाल गैस सिलेंडर विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन