डंडारी में एक्शन मोड में एसडीओ, कार्यालयों से स्कूल और अस्पताल तक किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीओ आईएएस अजय कुमार यादव एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : डंडारी में नव पदस्थापित एसडीओ अजय कुमार यादव ने स्कूलों और सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Begusarai News : बलिया अनुमंडल में नवपदस्थापित एसडीओ आईएएस अजय कुमार यादव पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बुधवार को उन्होंने डंडारी पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इसके साथ ही कई स्कूलों का जायजा लेकर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. एसडीओ के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड-अंचल कार्यालय समेत आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण

एसडीओ सबसे पहले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने प्रखंड, अंचल, मनरेगा, कृषि सहित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए.

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

इसके बाद एसडीओ ने बीडीओ राजेश कुमार, सीओ अनिल कुमार, डीपीआरओ रोहित विक्रांत, सीडीपीओ सरिता कुमारी, पीएचसी प्रभारी डॉ. मनमोहन सिंह, बीएओ सह प्रभारी बीईओ परितोष कुमार, पीओ धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार और बिजली जेई मोनू कुमार के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों को विभागीय कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह सचेत रहने का निर्देश दिया.

स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आए एसडीओ

एसडीओ अजय कुमार यादव ने मध्य विद्यालय डंडारी पहुंचकर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील का भी निरीक्षण किया. वर्ग कक्ष में पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से शैक्षणिक संवाद किया और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया.

शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय की कमियों की ली जानकारी

एसडीओ ने शिक्षकों से भी संवाद स्थापित कर विद्यालय की कमियों की जानकारी ली. उन्होंने ऐसे स्कूलों की समस्याओं पर भी अधिकारियों से बात की, जहां प्रोजेक्टर काम नहीं कर रहे हैं या प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. इन समस्याओं का अविलंब समाधान कराने का निर्देश दिया.

मध्य विद्यालय तेतरी की शैक्षणिक व्यवस्था का भी लिया जायजा

एसडीओ ने मध्य विद्यालय तेतरी की शैक्षणिक गतिविधियों का भी निरीक्षण किया. यहां शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाने के तरीके से वे संतुष्ट नजर आए. उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली.

पीएचसी तेतरी डंडारी में मरीजों की सुविधाओं की जांच

एसडीओ अजय कुमार यादव ने पीएचसी तेतरी डंडारी का भी औचक निरीक्षण किया. उन्होंने प्रसव कक्ष, इमरजेंसी रूम, जांच घर, दवा काउंटर सहित मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया. पीएचसी प्रभारी से अस्पताल में मौजूद कमियों के बारे में भी जानकारी ली.

Also Read : नवादा-गया जी सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक जब्त

निर्माणाधीन अस्पताल और थाना भवन का किया निरीक्षण

एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन एवं थाना भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

जलजमाव और मछली बिक्री की समस्या पर लिया संज्ञान

एसडीओ ने बांक गांव में स्कूल के सामने सड़क पर होने वाले जलजमाव की समस्या का भी संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए इसके समाधान की दिशा में अविलंब आवश्यक पहल की जाए.

वहीं, मध्य विद्यालय डंडारी के बगल में मछली बेचे जाने की शिकायत पर भी एसडीओ ने अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

Also Read : पंचायत परिसीमन को लेकर मोहगाई में शुरू हुई तैयारी, गूगल मैप पर दर्ज की गयी गणना ब्लॉक की लोकेशन

कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा

एसडीओ अजय कुमार यादव की इस कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा हो रही है. लगातार औचक निरीक्षण और अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दिए जाने से जहां आम लोगों में बेहतर प्रशासन की उम्मीद जगी है, वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप देखा जा रहा है.

Also Read : प्रणय हत्याकांड के बाद मातम में डूबा परिवार, मां की आंखें अब भी बेटे के लौटने का कर रही इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन