प्रणय हत्याकांड के बाद मातम में डूबा परिवार, मां की आंखें अब भी बेटे के लौटने का कर रही इंतजार
हिसुआ में बंद पड़ी मुख्य बाजार की दुकानें | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा में प्रणय कुमार उर्फ पीयूष की निर्मम हत्या के बाद पूरा परिवार मातम में डूब गया है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अब भी बेटे के लौटने का इंतजार कर रही हैं. इस घटना से आक्रोशित हिसुआ बाजार पूरी तरह बंद रहा. पुलिस IG ने पीड़ित पिता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है.
Nawada News : प्रणय कुमार उर्फ पीयूष की हत्या के बाद उसके घर का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया है. जवान बेटे को खोने का दर्द पूरे परिवार को भीतर तक झकझोर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
चौखट पर खड़ी मां को अब भी बेटे के लौटने का इंतजार
घर की चौखट पर खड़ी मां की आंखें बार-बार दरवाजे की ओर उठ जाती हैं. रोते-रोते वह अब भी मानो अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रही हैं. मां की करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं. बेटे की मौत के सदमे से परिवार के लोग पूरी तरह टूट गए हैं.
आईजी ने एसपी को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
प्रणय की हत्या के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी गंभीर है. आईजी विकास वैभव ने एसपी अभिनव धीमान को मृतक के पिता मनीष सिंह को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. आईजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया.
Also Read : नवादा के हिसुआ में गोलीकांड के विरोध में बाजार बंद, दुकानदारों ने जताया आक्रोश
परिवार ने अधिकारियों के सामने जताई अपनी पीड़ा
मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने अपनी पीड़ा और आशंकाओं से अधिकारियों को अवगत कराया. अधिकारियों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
हत्या के विरोध में बंद रहा हिसुआ बाजार
हिसुआ शहर के पांचूगढ़ मोहल्ले में मंगलवार को प्रणय कुमार उर्फ पीयूष की गोली मारकर हत्या के विरोध में बुधवार को हिसुआ बाजार पूरी तरह बंद रहा. हत्या की घटना से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों ने स्वतः अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. सुबह से ही बाजार में अधिकांश दुकानों के शटर गिरे रहे.

बाजार में चहल-पहल की जगह छाया रहा गम
आम दिनों की चहल-पहल के बजाय बाजार में घटना को लेकर चर्चा और गम का माहौल रहा. दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
Also Read : नवादा-गया जी सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक जब्त
तमसा नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
गोलीबारी में जान गंवाने वाले प्रणय कुमार उर्फ पीयूष का बुधवार सुबह हिसुआ स्थित तमसा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. शव यात्रा के दौरान परिजनों और परिचितों की आंखें नम थीं. हर किसी की जुबां पर पीयूष की चर्चा और आंखों में उसकी यादें थीं.
बड़े भाई प्रणव ने दी मुखाग्नि
गमगीन माहौल के बीच बड़े भाई प्रणव कुमार ने छोटे भाई प्रणय को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से पीयूष को अंतिम विदाई दी. परिवार के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक रहा.
Also Read : पंचायत परिसीमन को लेकर मोहगाई में शुरू हुई तैयारी, गूगल मैप पर दर्ज की गयी गणना ब्लॉक की लोकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए