वारिसलीगंज में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : नवादा के वारिसलीगंज में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है.
Nawada News : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 64 वर्षीय सुरेंद्र यादव की मौत हो गयी. बताया गया कि वह जानवर लेकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया. तार के संपर्क में आते ही करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.
आपके शहर में
जानवर लेकर घर लौट रहे थे सुरेंद्र यादव
बताया गया कि सुरेंद्र यादव जानवर लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया. वह तार की चपेट में आ गये, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और उनकी मौत हो गयी.
Also Read : प्रणय हत्याकांड के बाद मातम में डूबा परिवार, मां की आंखें अब भी बेटे के लौटने का कर रही इंतजार
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद मृतक के पुत्र ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने घटना को लेकर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : नवादा में बढ़ा सकरी नदी का जलस्तर, महावरा छठ घाट की कई सीढ़ियां डूबीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए