नवादा में बढ़ा सकरी नदी का जलस्तर, महावरा छठ घाट की कई सीढ़ियां डूबीं
सकरी नदी में बढ़ता जलस्तर
Nawada News : गोविंदपुर में चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सकरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे महावरा छठ घाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं. ग्रामीण चिंतित हैं.
Nawada News : गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सकरी नदी का जलस्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. नदी का पानी बढ़ने से महावरा छठ घाट पर भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है. घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ने लगी है.
आपके शहर में
लगातार बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर
बताया जाता है कि महज दो दिन पहले तक सकरी नदी का जलस्तर इतना नहीं बढ़ा था कि महावरा छठ घाट की सीढ़ियां पानी में डूब जाएं. लेकिन पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होती गयी. अब घाट की कई सीढ़ियां पूरी तरह पानी में समा गयी हैं.
Also Read : औरंगाबाद में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घुसा पानी
छठ घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूबीं
सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ महावरा छठ घाट पर पानी का दबाव भी बढ़ गया है. घाट की कई सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं. इससे घाट का बड़ा हिस्सा पानी की चपेट में आ गया है. स्थानीय लोग नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रख रहे हैं.
Also Read : कुटुंबा में बढ़ रहा बटाने नदी का जलस्तर, नदी के बीच झोपड़ी में रह रहे लोगों को बाढ़ का खतरा
ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है. नदी के बढ़ते पानी को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है.

बारिश जारी रही तो बढ़ सकती है परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार सकरी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण आने वाले दिनों में आसपास के क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ सकता है. लोगों का कहना है कि यदि बारिश थमी नहीं और नदी का पानी इसी तरह बढ़ता रहा, तो स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा.
Also Read : औरंगाबाद में 90 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी पूरी, पांच प्रखंडों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए