नवादा में ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी से की मुलाकात, विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मुलाक़ात करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य | Prabhat Khabar Network

Nawada News : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने नवादा डीडीसी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनहित की योजनाओं पर चर्चा की. प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Nawada News : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीडीसी शंभु शरण पाण्डेय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सामाजिक सौहार्द और शिक्षा को लेकर सौंपा सुझाव पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक सौहार्द, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीडीसी को सुझाव पत्र सौंपा. संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए इनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.

विकास में हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

डीडीसी शंभु शरण पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना. उन्होंने कहा कि प्रशासन जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

Also Read : नवादा में बढ़ा सकरी नदी का जलस्तर, महावरा छठ घाट की कई सीढ़ियां डूबीं

जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय स्तर की समस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की. संगठन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग का भरोसा दिया गया.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक प्रो. बच्चन कुमार पाण्डेय, महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार, उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, विकास पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : प्रणय हत्याकांड के बाद मातम में डूबा परिवार, मां की आंखें अब भी बेटे के लौटने का कर रही इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन