गोविंदपुर में विधान पार्षद नवल किशोर यादव का दौरा, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि

Nawada News : गोविंदपुर में भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने विद्यालयों का दौरा किया और शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Nawada News : गोविंदपुर भाजपा के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ. नवल किशोर प्रसाद ने बुधवार को गोविंदपुर स्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय और तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय का दौरा किया. दोनों विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में शिक्षकों और छात्राओं से की बातचीत

सबसे पहले डॉ. नवल किशोर प्रसाद प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय पहुंचे. यहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर वर्मा ने उनका स्वागत किया. विधान पार्षद ने विद्यालय का जायजा लिया और शिक्षकों एवं छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली.

विद्यार्थी कॉमन रूम का किया उद्घाटन

इसके बाद विधान पार्षद तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय पहुंचे. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भारती ने मुख्य द्वार पर फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान डॉ. नवल किशोर प्रसाद ने विद्यार्थी कॉमन रूम का फीता काटकर एवं कमरे में लगे शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

उद्घाटन के बाद विधान पार्षद ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा.

भवन का उद्घाटन करते विधान पार्षद एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
भवन का उद्घाटन करते विधान पार्षद एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भारती ने किया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए. डॉ. नवल किशोर प्रसाद ने शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. शिक्षा और शिक्षकों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी सामने आने पर उसके समाधान के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं.

Also Read : कुटुंबा में बढ़ रहा बटाने नदी का जलस्तर, नदी के बीच झोपड़ी में रह रहे लोगों को बाढ़ का खतरा

शिक्षकों के हित में आगे भी उठाई जाएगी आवाज

विधान पार्षद ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षकों के हित में लगातार आवाज उठाई जाती रही है और आगे भी उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.

Also Read : औरंगाबाद में 90 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी पूरी, पांच प्रखंडों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

शिक्षकों ने सहयोग का दिया आश्वासन

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने भी विधान पार्षद को हर संभव सहयोग और साथ देने का आश्वासन दिया. इस दौरान शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा.

Also Read : औरंगाबाद में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घुसा पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन