मारपीट मामले को शांत करने गयी पुलिस टीम पर पथराव, गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त

Published by :MANISH KUMAR
Published at :28 Apr 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले को शांत करने गयी पुलिस टीम पर पथराव, गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त

बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी गांव में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

बीहट. बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी गांव में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया. उपद्रवियों ने पुलिस की गश्ती गाड़ी और डायल 112 के वाहन को निशाना बनाते हुए उसका शीशा फोड़ दिया. इस संबंध में बरौनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पु सिंह ने बताया कि पीटीसी रंजन कुमार पासवान के आवेदन के आधार पर बरौनी थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया है. जिसमें नौ लोगों को नामजद अभियुक्त सहित 15 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गयी है. स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, इस विवाद की जड़ चैती दुर्गा पूजा के समय हुई मारपीट की घटना से जुड़ी है.असुरारी गांव और असुरारी गाछी टोला के कुछ लोगों के बीच उसी समय से तनाव चल रहा था. मामले को सुलझाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार बैठकें भी की गई थी. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ दिनों तक शांत रहा, लेकिन सोमवार की रात जगदंबा स्थान के पास यह विवाद फिर से भड़क उठा.घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया. भीड़ की ओर से अचानक रोड़ेबाजी शुरू हो गयी जिसमें डायल 112 की गाड़ी के शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हालांकि इस घटना में कुछ लोगों को चोट लगने की खबर बतायी जा रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पु सिंह के अनुसार गांव में माहौल शांतिपूर्ण है. पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन