माहवारी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिलायी गयी शपथ

Updated at : 29 Apr 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
माहवारी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिलायी गयी शपथ

माहवारी जागरूकता को बढ़ावा देने और इससे जुड़े मिथकों को तोड़ने के उद्देश्य से ह्यूमैनिफाई फाउंडेशन द्वारा संचालित हैप्पीनेस एक्सप्रेस द पीरियड रिवॉल्यूशन भारद्वाज गुरुकुल में किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. माहवारी जागरूकता को बढ़ावा देने और इससे जुड़े मिथकों को तोड़ने के उद्देश्य से ह्यूमैनिफाई फाउंडेशन द्वारा संचालित हैप्पीनेस एक्सप्रेस द पीरियड रिवॉल्यूशन भारद्वाज गुरुकुल में किया गया. जिसमें वर्ग छह से दशम तक के करीब तीन सौ बच्चों ने हिस्सा लिया.इस अभियान की अगुवाई महिला स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड धारक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फोटोग्राफर नीरज गेरा ने की. उन्होंने सेक्रेड स्टेन्स’ फोटो श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों को माहवारी से जुड़े सामाजिक और वैज्ञानिक पहलुओं पर जागरूक किया. कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें लड़के-लड़कियों ने समान रूप से भाग लिया और माहवारी को लेकर खुलकर संवाद किया. इसके साथ ही नीरज गेरा ने विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली पर भी विस्तृत चर्चा की.

वर्ग छह से दशम तक के तीन सौ बच्चों ने हिस्सा लिया

उन्होंने बताया कि खुशहाल जीवन के लिए सकारात्मक सोच, आत्म-स्वीकृति और मानसिक संतुलन कितना महत्वपूर्ण है. उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन के कुछ प्रभावी उपाय भी बताए और यह संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य का. इस तरह के जागरूकता अभियान छात्र-छात्राओं के सोचने के नजरिए को बदलते हैं और उन्हें एक खुले व स्वस्थ समाज की ओर ले जाते हैं. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने माहवारी जागरूकता को बढ़ावा देने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की शपथ ली. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज की सोच बदले बिना बदलाव संभव नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन