ePaper

कहीं खुले आसमान के नीचे सोते, तो कहीं अलाव का सहारा लेकर ठंडी रात गुजारते दिखे लोग

Updated at : 21 Dec 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
कहीं खुले आसमान के नीचे सोते, तो कहीं अलाव का सहारा लेकर ठंडी रात गुजारते दिखे लोग

जिले में शीतलहर चौथे दिन भी जारी रहा. ठंड ने जोरदार असर दिखाया है. ठंड और कनकनी ने अब अपना मिजाज और कड़ा करना शुरु कर दिया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले में शीतलहर चौथे दिन भी जारी रहा. ठंड ने जोरदार असर दिखाया है. ठंड और कनकनी ने अब अपना मिजाज और कड़ा करना शुरु कर दिया है. दिन भर आकाश में बादल छाये रहे. जरा भी धूप के दर्शन नहीं हो सका. पारा के तीन डिग्री सेल्सियस लुढक जाने तथा पछिया हवा के कारण पूरे जिले में कनकनी के साथ ठंड काफी बढ गयी है. रविवार को न्यूनतम तामपान तीन डिग्री सेल्सियस लुढककर 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयी. पछिया हवा की समान्य रफ्तार भी 10-12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गयी.वहीं हवा का झौंका 18 किमी प्रतिघंटा तक चली.सुबह और शाम को हल्का कोहरा भी छाया रहा. पछिया हवा की कनकनी ने शीतलहर जैसा स्थिति बना दिया है.गर्म कपड़ों का बाजार जो सुस्त पड़ी थी एक बार फिर काफी गर्म होने लगी है. लोग बाहर निकलने पर ज्यादा गर्म कपड़े पहन कर निकल रहें हैं. ठंड बढने पर मफलर,जैकेट टोपी,स्कार्प आदि का लोग उपयोग किया. लोग ठंड से बचाव के लिए समस्या से जूझना शुरु कर दिया है. शीत लहर शुरु होने पर हर वर्ष जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर ठंड से बचाव के लिये अलाव की व्यवस्था की जाती है. कनकनी बढते ही लोग एक बार फिर ठंड से बचाव के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर टकटकी लगाना शुरु कर दिया है. हालांकि हर वर्ष शीतलहर अधिक होने पर ही निगम प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह तक अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री अंतर आने का संकेत है. और न्यूनतम तापमान में भी बस एक से दो डिग्री सेल्सियस तक उलट पलट होने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से देर शाम से लेकर पूर्वाहन तक ठंड काफी बढने का संकेत है. साथ ही पछिया हवा के कारण ठंड बनी रहेगी.

ठंड के कारण लोगों ने जगह-जगह जलाये अलाव

ठंड के कारण घर के आंगन में लोगों को ठंड के कारण अलाव का सहारा लेना पड़ा. शहर के बाजार के अलावे बखरी, बलिया, मंझौल, तेघड़ा, बरौनी में भी छोटे दुकानदारों ने ठंड से बचाव में अलाव जलाया. प्रभात खबर प्रतिनिधि के द्वारा शनिवार की रात्रि में कुछ जगहों का जब भ्रमण किया, तो कहीं लोग खुले आसमान में सोते हुए देखे गये तो कहीं अलाव का सहारा लेकर रात गुजारते देखे गये. ठंड के कारण सुबह को कार्य स्थल पर मजदूरों द्वारा अलावा जलाकर ठंड से मुकाबला करने की कोशिश देखी गयी. अन्य दिनों की तुलना में रविवार को सुबह में लोग घर से कम निकले.जो भी भीड़ निकली वो गर्म कपड़ों की खरीदारी अथवा अन्य अतिआवश्यक कार्य को लेकर ही निकले. अहले सुबह और शाम को हल्के कोहरे और पछिया हवा की कनकनी बढने से सुबह को सिर्फ डयूटी निकलने वाले लोग ही निकले. अधिकांश लोग घरों में ही रहना पसंद किया. कुहासे के कारण सुबह को एनएच 31 पर वाहन भी कम नजर आये.

ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के व्यापारियों की बढ़ी बिक्री

जब पछिया हवा के कारण कनकनी शुरु हुआ तब गर्म कपड़ों का व्यवसाय करने वालों की बिक्री बढ़ गयी है. बढे ठंड के कारण गर्म कपड़ों की बाजार में जोर दार खरीदारी शुरु हो जाने की उम्मीद बढ गयी है.दिन भर खरीदारों की भीड़ गर्म कपड़ों की दुकानों पर लगी रही.

मौसम पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

सोमवार – 21 12

मंगलवार – 22 13

बुधवार – 22 12

गुरुवार – 20 11

शुक्रवार – 21 10

शनिवार- 20 10

रविवार – 20 10

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन