कांडों के अनुसंधान में लापरवाही पर तत्कालीन अनुसंधानकर्ता पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश

Updated:
विज्ञापन
कांडों के अनुसंधान में लापरवाही पर तत्कालीन अनुसंधानकर्ता पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश

पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा कार्यालय मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के क्षेत्र अंतर्गत थानों के हत्या से संबंधित कांडो की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

बेगूसराय. पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा कार्यालय मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के क्षेत्र अंतर्गत थानों के हत्या से संबंधित कांडो की समीक्षा की गई. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो खगड़िया एवं कांडों के अनुसंधान कर्ता शामिल हुए. समीक्षा के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गिरफ्तारी इश्तेहार कुर्की का तमिला करते हुए तीव्र गति से अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में संख्या 337/25 में तत्कालीन अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश एवं वर्तमान अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई. अलौली थाना कांड संख्या 53/25 के तत्कालीन अनुसंधान कर्ता पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं पुलिस निरीक्षक समरेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया गया. अलौली थाना कांड संख्या 521/24 के वर्तमान अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार से विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई. अलौली थाना कांड संख्या 4/23 के तत्कालीन अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक श्याम सुंदर पासवान के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया गया एवं वर्तमान अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई. अलौली थाना कांड संख्या 402/25 अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा को एक निंदन की सजा दी गई. वहीं दूसरी ओर डीआइजी ने कार्यालय में आम जनता की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन