फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करें अधिकारी : डीआइजी

Updated:
विज्ञापन
फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करें अधिकारी : डीआइजी

बेगूसराय पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व एवं निर्देशन में बेगूसराय क्षेत्र के सभी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व एवं निर्देशन में बेगूसराय क्षेत्र के सभी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया गया. उक्त अभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय के द्वारा बेगूसराय जिला के चकिया थाने का निरीक्षण किया गया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंट, इश्तेहार, कुर्की निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. सभी पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित गति से कांड में अनुसंधान पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त एप पर वीडियो अपलोड की समीक्षा की गई तथा सभी मामलों में नियमानुसार अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया.

डीआइजी ने चकिया थाने का किया निरीक्षण, चलाया वाहन चेकिंग अभियान

सभी पुलिस पदाधिकारियों को कंप्यूटर के उपयोग में निपुण बनाने हेतु चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को त्वरित गति से कंप्यूटर के उपयोग में प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त अन्य संचिकाओं का अवलोकन किया गया तथा बेहतर संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस क्रम में एसडीपीओ सदर 2 बेगूसराय भी उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय के द्वारा बेगूसराय शहरी क्षेत्र के वाहन चेकिंग एवं गश्ती की समीक्षा की गई तथा प्रभावी वाहन चेकिंग एवं गश्ती हेतु निर्देशित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन