नितिन गडकरी की चुनावी सभा आज, डीएम व एसपी ने हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण

Updated at : 07 May 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
नितिन गडकरी की चुनावी सभा आज, डीएम व एसपी ने हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण

बुधवार को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने हेतु आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सभा स्थल का जायजा जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष कुमार ने बागडोव विद्यालय स्थित प्रांगण में पहुंचकर लिया

विज्ञापन

मटिहानी. बुधवार को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने हेतु आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सभा स्थल का जायजा जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष कुमार ने बागडोव विद्यालय स्थित प्रांगण में पहुंचकर लिया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने हैलीपैड स्थल, सभा स्थल एवं निर्माणाधीन मंच का जायजा लिया. जिला पदाधिकारी ने व्यवस्थापक सुभाष सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने हेलीपैड और सभा स्थल के बीच कचरा को देखकर उसे साफ करवाने व मिट्टी डालवाने का दिशा निर्देश दिया. वहीं दूसरी ओर लोकसभा मीडिया प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा कि नितिन गडकरी एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह जी के पक्ष में चुनावी सभा को दिन के 12:30 बजे मटिहानी प्रखंड के बगडोव उच्च विद्यालय के मैदान में संबोधित करेंगे. ब्रजेश कुमार ने कहा कि नितिन गडकरी जी पथ परिवहन मंत्री के रूप मे पहली बार बेगूसराय आ रहे हैं. इसको लेकर भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ता मे काफी उत्साह है. नितिन गडकरी जी की जनसभा को लेकर जगह-जगह भाजपा व एनडीए के नेताओं के द्वारा बैठक और कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन