बेगूसराय के पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय में देसी कट्टा लेकर पहुंचे दो छात्र, हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

हथियार के साथ नवम् वर्ग का छात्र

Begusarai News : बिहार के खोदावंदपुर स्थित स्कूल में छात्र के पास से देसी कट्टा मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Begusarai News : पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय, तारा बरियारपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नवम वर्ग के एक छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद होने की सूचना सामने आयी. घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने खोदावंदपुर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर एसआई चंद्रचूड़ ठाकुर पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और मामले में दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये छात्रों की पहचान फफौत पंचायत के चकवा गांव निवासी रामजपो महतो के पुत्र रामकृष्ण कुमार तथा बरियारपुर पूर्वी गांव निवासी शंकर शर्मा के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों छात्रों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है.

Also Read : नवादा में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

छात्र ने दूसरे युवक से कट्टा मिलने की कही बात

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान हिरासत में लिये गये छात्रों ने बताया कि चकवा गांव निवासी नंदन महतो के पुत्र सुमन कुमार ने कथित तौर पर देसी कट्टा उन्हें रखने के लिए दिया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हथियार कहां से आया और इस मामले में अन्य लोगों की क्या भूमिका है, इसका भी पता लगाया जा रहा है.

विद्यालय प्रधान के आवेदन पर होगी आगे की कार्रवाई

वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय प्रधान द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट से बरी होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन