इस्कॉन बेगूसराय के आध्यात्मिक कार्यक्रम में गूंजा हरे कृष्ण महामंत्र, 1000 से अधिक लोगों को बांटा खिचड़ी प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

प्रसाद वितरण करते प्रतिनिधि

Begusarai News : इस्कॉन बेगूसराय ने साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम और अन्नामृत सेवा के तहत 1000 से अधिक लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया. जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Begusarai News : इस्कॉन बेगूसराय की ओर से शुक्रवार को साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम और शनिवार को अन्नामृत सेवा के तहत खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस्कॉन की सेवा की सराहना की.

हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से हुआ. संकीर्तन के बाद जगदीश श्याम दास ने 'श्रीमद्भगवद्गीता माहात्म्य' विषय पर प्रवचन दिया. उन्होंने कहा कि भगवद्गीता स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का गीत है. इसलिए गीता जयंती के अवसर पर एक दिव्य गीत का जन्मदिवस मनाया जाता है. गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है.

गीता के अध्ययन से जीवन को मिलती है सही दिशा

जगदीश श्याम दास ने बताया कि भगवद्गीता के अध्ययन से मनुष्य को प्रकृति के तीन गुणों सत्त्व, रज और तम का ज्ञान प्राप्त होता है. इसके साथ ही जीव, प्रकृति, ईश्वर, काल और कर्म जैसे पांच महत्वपूर्ण विषयों को समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि गीता मनुष्य के भीतर की नकारात्मक एवं पापपूर्ण इच्छाओं को दूर करने तथा जीवन को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध बनाने में सहायक है. उन्होंने कहा कि भगवद्गीता संपूर्ण वैदिक साहित्य का सार है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका अध्ययन और श्रवण करना चाहिए.

अन्नामृत सेवा के तहत 1000 से अधिक लोगों को प्रसाद

दूसरी ओर विश्वनाथ नगर में अन्नामृत सेवा के अंतर्गत खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया. इस सेवा के दौरान 1000 से अधिक लोगों को प्रेमपूर्वक खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया. स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए इस्कॉन के प्रयासों की प्रशंसा की.

स्वयंसेवकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम और प्रसाद वितरण सेवा को सफल बनाने में हेमंत, पवन, चेतन, रोहित, संतोष तथा दयालु गोविंद दास सहित अनेक स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. स्वयंसेवकों ने सेवा के दौरान लोगों के बीच प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में योगदान दिया.

साप्ताहिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील

इस्कॉन बेगूसराय की ओर से श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से साप्ताहिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई. संस्था ने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के संदेश और प्रसाद सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया.

Also Read : नवादा में आईटीआई मोड़ के पास ट्रक ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; नो-इंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन