खोदावंदपुर से 16 वर्षीय किशोरी 28 जुलाई से लापता, मेघौल हाट से बस पकड़ते देखी गई थी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी 28 जुलाई से लापता है. कई दिनों की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजन परेशान हैं. आखिरी बार उसे मेघौल हाट के पास बस पर चढ़ते देखा गया था.

विज्ञापन

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के 28 जुलाई से लापता होने का मामला सामने आया है. कई दिनों से किशोरी का सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. परिजनों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस से किशोरी की तलाश में मदद की गुहार लगायी है.

परिजनों के अनुसार किशोरी को अंतिम बार मेघौल हाट के समीप बसंत बिहार होटल के सामने बस पर चढ़ते हुए देखा गया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि किशोरी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल परिजनों अथवा खोदावंदपुर थाना को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम-पता गोपनीय रखने की बात कही गयी है.


विज्ञापन
Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन