घर में सोया था युवक, सुबह नहीं उठा तो मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
प्रतीकात्मक तस्वीर
Begusarai News : बीहट के चकबल गांव में नशे के आदी 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सुबह कमरे में अचेत मिलने पर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
Begusarai News : नगर परिषद बीहट क्षेत्र के ग्राम चकबल में बुधवार की सुबह एक युवक अपने घर में मृत मिला. मृत युवक की पहचान चकबल रजक टोला के वार्ड-20 निवासी अनिल रजक के करीब 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी
मामले की सूचना पर चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास और अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी.
मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोया था युवक
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बिट्टू कुमार नशे का आदी था. मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था. बुधवार की सुबह करीब पांच बजे तक जब वह सोकर नहीं उठा, तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे. कमरे में उसे अचेत अवस्था में देखकर परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने किसी पर नहीं जताया संदेह
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने किसी व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










