प्रधानमंत्री आवास योजना का काम मुश्किल में, खोदावंदपुर के पांच आवास सहायकों ने लिया तीन दिन का सामूहिक अवकाश
AI से बनी प्रतीकात्मक तस्वीर.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम कर रहे आवास सहायकों को पिछले आठ माह से मानदेय नहीं मिला है. इसी नाराजगी के चलते खोदावंदपुर के पांचों आवास सहायकों ने तीन दिन का सामूहिक अवकाश ले लिया है. इससे योजना से जुड़े सरकारी कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खोदावंदपुर में कार्यरत आवास सहायकों को पिछले आठ माह से मानदेय नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है. मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड में पदस्थापित सभी पांच आवास सहायकों ने तीन दिनों का सामूहिक अवकाश लिया है.
आवास सहायकों ने 12 अगस्त से 14 अगस्त तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है. इससे प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े विभागीय कार्यों और लाभुकों से संबंधित कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है.
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड में पदस्थापित सभी पांच आवास सहायकों के सामूहिक अवकाश पर जाने की जानकारी मिली है. बताया गया कि लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण आवास सहायकों में असंतोष है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए