बेगूसराय में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन

इलाजरत घायल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : मटिहानी के रामदीरी नकटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News : मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी है. घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मटिहानी में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल

घायलों की पहचान रामदीरी नकटी निवासी कृष्ण मोहन सिंह उर्फ झमलाल के पुत्र मंजीत कुमार गौतम और दूसरे पक्ष के शंकर सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है. इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था.

पूर्व में गोली लगने की घटना के बाद बढ़ा था तनाव

बताया जाता है कि पूर्व में हुए विवाद के दौरान कृष्ण मोहन सिंह को गोली लगी थी. इस मामले में शंकर सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था और उन्हें जेल भी भेजा गया था. जेल से बाहर आने के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

कहासुनी के बाद मारपीट में बदला विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण मोहन सिंह का पुत्र मंजीत कुमार घर आया हुआ था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गये.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मटिहानी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना के कारणों और विवाद की पूरी स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन