बेगूसराय में बाइक सवार चार अपराधियों ने युवक को मारी दो गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार अपराधियों ने एक युवक को दो गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Begusarai News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल टोला वार्ड नंबर-2 में बुधवार की रात बाइक सवार चार अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक गौतम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अपराधियों ने युवक को दो गोलियां मारीं और घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से उत्तर दिशा की ओर फरार हो गये. अचानक हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गयी.

घर के पास खड़े युवक पर की फायरिंग

घायल युवक की पहचान शंकर मुंशी के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गौतम कुमार योगो यादव के घर के समीप मौजूद था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर चार अपराधी वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद गौतम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा.

पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेजा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि घटना बुधवार की रात करीब 8:30 बजे की है.

गोलीबारी के बाद फरार हो गये अपराधी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. हालांकि, तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे. बताया जा रहा है कि चारों अपराधी बाइक से उत्तर दिशा की ओर भागे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने गौतम कुमार को किन कारणों से गोली मारी, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों का सुराग तलाश रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन