Barauni Junction से दिल्ली जाएगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखिये गाड़ी नंबर, रूट और समय
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Oct 2024 9:09 PM
Barauni Junction: यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर दर्जनों जोड़ी स्पेशल ट्रेन का बरौनी जंक्शन होकर परिचालन किया जाएगा.
Barauni Junction: दीपावली एवं छठ के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली दर्जनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बरौनी जंक्शन होकर परिचालन किया जाएगा. इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बरौनी, मुजफ्फरपुर दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी, सहरसा स्टेशनों से आनंद विहार/नई दिल्ली/दिल्ली के लिए चलायी जा रही है. इस कदम से यात्रियों को सहूलियत होगी.
देखिये गाड़ी संख्या, समय और रूट
गाड़ी संख्या 04061/04062 बरौनी-आनंद विहार-बरौनी स्पेशल – गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी स्पेशल 17.11.2024 तक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.30 बजे बरौनी पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04061 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 18.11.2024 तक सोमवार को बरौनी से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04051/04052 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल – गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल 26 एवं 29 अक्टूबर तथा 01 एवं 04 नवंबर को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.40 बजे जयनगर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04051 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 02 एवं 05 नवंबर को जयनगर से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04053/04054 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल – गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 02 एवं 05 नवंबर को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 28 एवं 31 अक्टूबर तथा 03 एवं 06 नवंबर को बरौनी से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
गाड़ी सं. 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल का भी परिचालन प्रतिदिन किया जा रहा है.
गाड़ी संख्या 04047/04048 कटिहार-आनंद विहार-कटिहार स्पेशल (पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते)- गाड़ी संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार स्पेशल 26.11.2024 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे कटिहार पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04047 कटिहार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 27.11.2024 तक बुधवार एवं शनिवार को कटिहार से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 17.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02525/02526 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल (पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते) – गाड़ी संख्या 02525 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 29.11.2024 तक शुक्रवार को कामाख्या से 22.45 बजे खुलकर तीसरे दिन 08.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02526 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल 01.12.2024 तक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 17.20 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 05671/05672 गुवाहाटी-आनंद विहार-गुवाहाटी स्पेशल – गाड़ी संख्या 05671 गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 27.11.2024 तक बुधवार को गुवाहाटी से 15.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 08.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 05672 आनंद विहार टर्मिनल-गुवाहाटी स्पेशल 29.11.2024 तक शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23.45 बजे खुलकर तीसरे दिन 14.15 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट
Bihar Teacher: शिक्षा सेवकों के लिए आया बड़ा अपडेट, एक दिसंबर से वेतन का भुगतान ऐसे किया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










