टाटा 407 वाहन पर लदी 30 लाख रुपये की शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
टाटा 407 वाहन पर लदी 30 लाख रुपये की शराब जब्त

नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा 407 वाहन के जरिए एनएच- 31 के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम अलर्ट हो गयी और एनएच-31 स्थित बलिदानी दुर्गास्थान के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गयी. इसी दौरान एक पुरानी टाटा 407 गाड़ी धीरे-धीरे मौके पर पहुंची. पुलिस ने इशारा कर उसे रुकवाया. पहली नजर में गाड़ी सामान्य दिख रही थी. उसमें कुछ खाली बोरियां और अन्य सामान फैला हुआ था. लेकिन पुलिस की नजरें चौंकने वाली थी, जब एक सिपाही ने पेचकस से गाड़ी के फर्श का एक हिस्सा उखाड़ा तो वहां एक फिल्मी स्टाइल का तहखाना नजर आया. तहखाने को खोलते ही पुलिस भी हैरान रह गयी. अंदर शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गयी थी. गाड़ी को जब पूरी तरह खाली किया गया तो लाखों रुपये की शराब बरामद हुई.अनुमान है कि बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक होगी. पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. इस गाड़ी के जरिए शराब कहां से लाई गयी थी और इसकी सप्लाई किन्हें होनी थी, इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन