किशोर कुमार की जयंती पर सजे सुरों के रंग, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां
महान कलाकार दिवंगत किशोर कुमार का जयंती मनाते कलाकार
Begusarai News : बरौनी में महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर स्थानीय कलाकारों ने संगीतमय कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
Begusarai News : भारतीय फिल्म जगत के प्रख्यात अभिनेता एवं महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर ठकुरीचक स्थित संतोषी मां मंदिर परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बेगूसराय और बरौनी के स्थानीय कलाकारों ने एकत्र होकर हर्षोल्लास के साथ किशोर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की.
फीता काटकर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश कुमार बिंद ने फीता काटकर किया. इसके बाद कलाकार संघ के अध्यक्ष अभिषेक उज्ज्वल और कोषाध्यक्ष मनोज राज ने संयुक्त रूप से केक काटा तथा किशोर कुमार के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सदाबहार गीतों से संगीतमय हुआ माहौल
केक काटने के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं. सुरीली आवाज और प्रभावशाली गायन ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया. कार्यक्रम में मौजूद दर्शक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमने को मजबूर हो गए.
Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, राम कुमार, हीरा कुमार, चंदन कुमार, प्रेम कुमार सहित दर्जनों स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा.
Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
किशोर कुमार के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं और कलाकारों ने भारतीय संगीत और सिनेमा में किशोर कुमार के अतुलनीय योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि किशोर कुमार के गीत आज भी हर पीढ़ी के संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं. उनकी गायकी और अभिनय नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
Also Read : नवादा में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से लोग परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





