राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय टीम रवाना, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी
Begusarai News : मोतिहारी में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय के खिलाड़ियों को दी गई विदाई, संघ ने किया उत्साहवर्धन.
Begusarai News : पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित आर्य विद्यापीठ स्कूल, बालगंगा में 8 से 9 अगस्त 2026 तक 36वीं बीटीए राज्य स्तरीय क्योरुगी (Kyorugi) तथा 9वीं बीटीए राज्य स्तरीय पूमसे (Poomsae) ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बेगूसराय जिले के चयनित खिलाड़ियों के सम्मान में रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में गुरुवार देर शाम शुभकामना समारोह आयोजित किया गया.
खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
समारोह में कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद, बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नंदू कुमार, उप-सचिव अनिल कुमार ताती, जिला कोच मणिकांत, बरौनी कोच एवं कार्यकारिणी सदस्य मो. फुरकान, जीवन शक्ति तेघड़ा क्लब के संरक्षक श्याम किशोर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव कुमार, माउंट लिट्रा के कोच अभिषेक कुमार, रिफाइनरी कर्मी राजवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता : वागीश आनंद
मुख्य अतिथि वागीश आनंद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी कितना भी मजबूत क्यों न हो, यदि खिलाड़ी के भीतर आत्मविश्वास, बुलंद हौसला और जीत का जज़्बा हो तो सफलता निश्चित है. उन्होंने हाल ही में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि अंतिम प्रयास तक हार नहीं मानने का जज़्बा ही जीत दिलाता है. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया.
विभिन्न आयु वर्गों में उतरेगी बेगूसराय की टीम
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नंदू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे. टीम का मार्गदर्शन कोच मो. फुरकान, श्याम कुमार राज, पूमसे कोच चंद्रकांत, तकनीकी पदाधिकारी मणिकांत एवं अनिल कुमार ताती करेंगे, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी श्याम किशोर सिंह निभाएंगे.
कई भार वर्गों में खिलाड़ी करेंगे चुनौती पेश
उन्होंने बताया कि सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके अलावा पूमसे प्रतियोगिता में भी बेगूसराय के खिलाड़ी एकल एवं पेयर स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
पूमसे स्पर्धा में भी दिखेगा बेगूसराय का दम
पूमसे प्रतियोगिता में अरुणव शंकर (सब-जूनियर एकल), कुमकुम कुमारी (सीनियर अंडर-30 एकल), अरजित राज एवं कुमकुम कुमारी (अंडर-30 पेयर), हेमंत कुमार (अंडर-30 एकल), स्तुति (कैडेट एकल) तथा हर्ष राज (कैडेट एकल) बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बेगूसराय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे. समारोह के दौरान सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





