बेगूसराय स्थित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट का आज होगा आगाज, 800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन

डीएवी एन एच-28 बरौनी की तस्वीर

Begusarai News : डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में आज से दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट 2026 शुरू. 800 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दिखाएंगे अपना दम, तैयारियां पूरी.

विज्ञापन

Begusarai News : डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-28, बरौनी में बिहार जोन-सी, डी, जी, आई एवं के के अंतर्गत डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट-2026 (क्लस्टर-4) का भव्य आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 9 बजे विद्यालय के एडमिन ब्लॉक स्थित हर्ल मैदान में उद्घाटन समारोह के साथ होगा.

उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे गणमान्य अतिथि

उद्घाटन समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथि, डीएवी प्रबंधन के प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, प्रशिक्षक तथा खिलाड़ी मौजूद रहेंगे. आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में व्यापक तैयारियां की गई हैं.

800 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लेंगे हिस्सा

इस खेल महोत्सव में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 800 खिलाड़ी बिहार जोन के विभिन्न डीएवी विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, योग, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, रोलर स्केटिंग, रोप स्किपिंग और राइफल शूटिंग सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा.

प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी

विद्यालय परिसर और खेल स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

आयोजन को सफल बनाने में जुटा विद्यालय परिवार

इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की तैयारियां श्रीमती सविता, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, बिहार जोन-सी, विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार सिंह तथा प्राचार्य चिन्मय घोष के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरी की गई हैं. विद्यालय परिवार आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

'अनुशासन और खेल भावना का बनेगा उदाहरण'

विद्यालय के प्राचार्य चिन्मय घोष ने विश्वास जताया कि यह खेल महोत्सव अनुशासन, उत्कृष्ट प्रबंधन और खेल भावना का यादगार उदाहरण बनेगा. वहीं, विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा तथा शारीरिक शिक्षक प्रीति कुमारी, अंबुज कुमार और काजल कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन