जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रहा कमरुद्दीनपुर

Updated at : 18 May 2024 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रहा कमरुद्दीनपुर

जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन,जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आरपीएस ताइक्वांडो एकेडमी कमरुद्दीनपुर 70 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बन गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन,जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आरपीएस ताइक्वांडो एकेडमी कमरुद्दीनपुर 70 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बन गया. वहीं 60 अंक के साथ श्री कृष्णा इंडोर स्टेडियम ताइक्वांडो एकेडमी द्वितीय स्थान एवं 40 अंक के साथ जीआर मिशन स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही. जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव गोविंद कुमार ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ताइक्वांडो संघ बिहार के संयुक्त सचिव निखिल कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि सेल्फ डिफेंस के क्षेत्र एवं स्पोर्ट्स के रूप में ताइक्वांडो का बड़ा योगदान है. खास कर छात्राओं को अपनी सुरक्षा केलिए इस हुनर को अवश्य सीखना चाहिए. उन्होंने साथ ही जिला ताइक्वांडो संघ ,बेगूसराय के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एचीवर्स एनजीओ के महासचिव गोपाल कुमार झा ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया. सब जूनियर बालिका वर्ग में कमरुद्दीनपुर की प्रीति कुमारी(स्वर्ण), वैष्णवी झा (दून पब्लिक स्कूल (स्वर्ण), स्वीटी कुमारी सरस्वती विद्यालय (स्वर्ण), शिवानी कुमारी जीआर मिशन स्कूल(स्वर्ण), राज श्री इंडोर स्टेडियम एकेडमी(स्वर्ण), आदया शक्ति इंडोर स्टेडियम एकेडमी(स्वर्ण), मुस्कान कुमारी इंडोर स्टेडियम एकेडमी(स्वर्ण), तन्नू श्री जीआर मिशन स्कूल(रजत), आदृति सिंह इंडोर स्टेडियम एकेडमी (रजत), सब जूनियर बालक वर्ग में बिट्टू कुमार आरपी सिंह ताइक्वांडो एकेडमी (स्वर्ण), बांटी कुमार मिडिल स्कूल अमीराबाद(स्वर्ण), प्रीतम कुमार जीआर मिशन स्कूल(स्वर्ण), प्रिंस कुमार जीआर मिशन स्कूल(स्वर्ण), विनीत राज मिडिल स्कूल अमीराबाद(स्वर्ण), आदित्य भारद्वाज जीआर मिशन स्कूल(स्वर्ण), निशांत कुमार इंडोर स्टेडियम एकेडमी(स्वर्ण), हिमांशु कुमार मालीपुर (रजत), गोवर्धन कुमार जीआर मिशन स्कूल(रजत), राज श्री जीआर मिशन स्कूल(रजत), सांतनु कुमार जीआर मिशन स्कूल(रजत), ऋषभ सांडिल्य इंडोर स्टेडियम(रजत), उत्सव जीआर मिशन स्कूल(कांस्य), शिवम कुमार सरस्वती विद्यालय (कांस्य) व कैडेट बालिका वर्ग में खुशबू कुमार आरपीएस एकेडमी (स्वर्ण), शिक्षा कुमारी मिडिल स्कूल अमीराबाद(स्वर्ण), राजनंदनी कुमारी आरपीएस एकेडमी (स्वर्ण),पायल गौतम आरपीएस एकेडमी (स्वर्ण),पल्लवी गौतम आरपीएस एकेडमी (स्वर्ण),इक्षा कुमारी जीआर मिशन स्कूल(स्वर्ण) ,नंदनी कुमार आरपीएस एकेडमी (रजत), अंजली कुमारी सरस्वती विद्यालय(रजत), आयुषी भारती जीआर मिशन स्कूल(रजत),आकांक्षा कुमारी (रजत), अंजली कुमारी सरस्वती विद्यालय(रजत), पूजा कुमारी राणा पब्लिक स्कूल(कांस्य), ओरेन दास राणा पब्लिक स्कूल (कांस्य). वहीं कैडेट बालक वर्ग में राजन कुमार मिडिल स्कूल अमीराबाद (स्वर्ण), असराफ अमीर मिडिल स्कूल अमीराबाद(स्वर्ण),राज किशोर अमीरबाद(स्वर्ण),आयुष कुमार सरस्वती विद्यालय(स्वर्ण), पियूष कुमार राणा पब्लिक स्कूल(स्वर्ण), आनंद मोहन सरस्वती विद्यालय(स्वर्ण), रणवीर कुमार अमीराबाद(रजत), मिथुन कुमार राणा पब्लिक स्कूल(रजत),मिशूल रहमान अमीराबाद(रजत),राजन सरस्वती विद्यालय(रजत), अभिषेक कुमार आरपीएस एकेडमी (कांस्य), केशव कुमार राणा पब्लिक स्कूल(कांस्य), अभिषेक कुमार राणा पब्लिक स्कूल(कांस्य), श्रीशांत अमीराबाद (कांस्य). वहीं जूनियर बालक वर्ग में गौतम कुमार आरपीएस एकेडमी (स्वर्ण), मो हाजिफऊल्ला मालीपुर(स्वर्ण), सचिन कुमार इंडोर स्टेडियम एकेडमी (स्वर्ण),शिवांशु सुमन इंडोर स्टेडियम एकेडमी (स्वर्ण),विवेक कुमार आरपीएस एकेडमी (रजत),रौशन कुमार सरस्वती विद्यालय(रजत),मंजेश कुमार आरपीएस एकेडमी (कांस्य) व जूनियर बालिका वर्ग में स्नेहा कुमारी सरस्वती विद्यालय(स्वर्ण) एवं सीनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार इंडोर स्टेडियम एकेडमी (स्वर्ण), सीनियर बालिका वर्ग में कोमल कुमारी आरपी एस एकेडमी(स्वर्ण), रौशन कुमार सरस्वती विद्यालय (रजत) पदक पर कब्जा जमाया. इस मौके पर जिला खेल संयोजन विश्वजीत कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ, बेगूसराय के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एचीवर्स एनजीओ के महासचिव गोपाल कुमार झा, कोच रवि कुमार(कमरुद्दीनपुर), मजहर इकवार (मालीपुर), कारण कुमार (सैनिक स्कूल रोसरा), (राणा पब्लिक स्कूल ) पंकज कुमार (जीआर मिशन स्कूल), रामसुमीरान कुमार (मिडिल स्कूल अमीराबाद) उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन