बेगूसराय: बरौनी में 12 करोड़ से बन रहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय,एक छत के नीचे होंगे सभी काम

Author Bipin kumar raj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरौनी प्रखंड परिसर में जल्द ही एक नया अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनकर तैयार हो जाएगा. यह लगभग 12 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से डेढ़ एकड़ भूमि पर तीन मंजिला भवन होगा. इसके पूरा होने के बाद लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि प्रखंड और अंचल से जुड़े अधिकांश विभाग एक ही छत के नीचे संचालित होंगे.

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के पूरा होने के बाद लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एक ही छत के नीचे प्रखंड और अंचल से जुड़े अधिकांश विभागों के कार्यालय संचालित होंगे, जिससे आम लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.

विज्ञापन

एक ही परिसर में संचालित होंगे कई विभाग

करीब 12 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से डेढ़ एकड़ भूमि पर तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है. भवन में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अलावा आपूर्ति विभाग, सीडीपीओ कार्यालय, जीविका, आरटीपीएस, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, बीस सूत्री समिति, हलका कर्मचारी सहित कई विभागों के कार्यालय संचालित होंगे. इसके अलावा पंचायत समिति की बैठक के लिए सभाकक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल, डेवलपमेंट कक्ष और आगंतुक कक्ष की भी व्यवस्था रहेगी.

2027 तक पूरा होगा निर्माण कार्य, लोगों को मिलेगी सुविधा

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास भवन निर्माण विभाग की देखरेख में मेसर्स कन्हैया कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 16 मार्च से भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बरौनी प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, उपप्रमुख रूपम देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद ने कहा कि सभी विभागों के एक ही भवन में संचालित होने से आम लोगों का समय और श्रम बचेगा. साथ ही बिचौलियों की भूमिका पर भी अंकुश लगेगा तथा सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुगम बनेंगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन