बेगूसराय: रिंग बांध किनारे झाड़ी में मिली सिर कटी लाश, हत्या की जतायी आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बारिश थमने के बाद घूम रहे युवकों को झाड़ियों से दुर्गंध आने पर शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Begusarai News : बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहमा तीनमुहानी से खातोपुर जाने वाले रिंग बांध के किनारे कैथमा बीच स्थित झाड़ियों से शनिवार को एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया. जानकारी के अनुसार बारिश थमने के बाद कुछ युवक रिंग बांध पर घूमने गए थे. इसी दौरान झाड़ियों की ओर से तेज दुर्गंध आने पर वे वहां पहुंचे, जहां एक युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला. इसके बाद तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी गई.
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बाद में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे. एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने मौके से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.
पहचान के लिए खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार शव काफी हद तक सड़-गल चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है, ताकि शव की पहचान हो सके.
डीएसपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां फेंका गया है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.
Also Read : बारिश से मिली गर्मी से राहत, लेकिन वीरपुर में जलजमाव बना मुसीबत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










