गायत्री परिवार के यज्ञ की सफलता के लिए बखरी पहुंचा कलश, हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन
गायत्री परिवार के यज्ञ की सफलता के लिए बखरी पहुंचा कलश, हुआ स्वागत

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में यज्ञ समिति द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार मटिहानी में चार दिवसीय 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन

बखरी. शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में यज्ञ समिति द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार मटिहानी में चार दिवसीय 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किये जायेंगे. इस निमित रविवार को गायत्री परिवार मटिहानी के सदस्यों ने कलश लेकर बखरी पहुंचे. जहां स्थानीय गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों ने बाजार के आंबेडकर चौक पर भव्य एवं जोर-शोर से स्वागत किया है. तत्पश्चात कलश को लेकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गायत्री मंदिर पहुंचे. कलश के पहुंचते ही महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना एवं माला पहना कर स्वागत किया. इस बाबत गायत्री परिवार के सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि आगामी चार दिसंबर से शुरू होने वाले इस महायज्ञ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गयी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंच सके.इसी क्रम में रविवार को कलश शोभायात्रा का जत्था बखरी पहुंचा. जहां पूरे बाजार में भ्रमण के दौरान स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शोभायात्रा से जुड़े और जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. महिलाओं,युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में सराबोर हो उठा. गायत्री परिवार के सदस्यों ने मटिहानी में चार दिसंबर से शुरू हो रहे महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर राजेश टमकोरिया, राजेंद्र पोद्दार, देवनारायण पोद्दार, अशोक चौधरी, सरोज कुमार, मनोरंजन वर्मा, प्रिंस कुमार परमार, अनुभव आनंद, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, राजकुमार, रुक्मिणी देवी, रेखा देवी, योगेश कुमार तथा बखरी क्षेत्र के सम्मानित परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन