ePaper

भगवती की प्राणप्रतिष्ठा व अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 22 Jan 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
भगवती की प्राणप्रतिष्ठा व अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

पंचमुखी चौक वीरपुर के नजदीक मां भगवती पूजा समिति के द्वारा भगवती की प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

वीरपुर. पंचमुखी चौक वीरपुर के नजदीक मां भगवती पूजा समिति के द्वारा भगवती की प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. उक्त कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर मुरादपुर,फजिलपुर व रोस्तामा के रास्ते होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच कर समाप्त किया गया. इस दौरान भगवती की प्रतिमा को रथ पर सवार कर व ढोल नगाड़ों के साथ जगह-जगह भ्रमण करवाया गया. जिसे स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. आयोजन समिति के अध्य्क्ष व कांग्रेस नेता जयशंकर प्रसाद यादव, अनील यादव, अमरजीत यादव, पवन यादव, सुधीर यादव व रामप्रवेश यादव आदि ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से राजस्थान से कीमती सफेद पत्थर से निर्मित भगवती की प्रतिमा को लाया गया. जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा व अष्टयाम यज्ञ का आयोजन बसंत पंचमी के दिन ही किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पिछले महीने लंपी बीमारी के कारण दर्जनों से अधिक कीमती दुधारू पशुओं की मौत हो गयी थी. तभी ग्रामीणों ने भगवती की पूजा अर्चना की. जिससे किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आयी है. मौके पर थाने के एसआइ विक्रम किशोर, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, सरपंच दयानंद झा, चौकीदार अमरजीत पासवान, अवधेश यादव, अंकज सिंह, छोटू यादव, मिथिलेश यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन