ePaper

2047 तक विकसित देश बनेगा भारत : गिरिराज सिंह

Updated at : 10 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
2047 तक विकसित देश बनेगा भारत : गिरिराज सिंह

प्रखंड के पीरनगर में भाजपा का बखरी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सह कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरूवार को आयोजित किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड के पीरनगर में भाजपा का बखरी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सह कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरूवार को आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की. संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता ने किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत कश्मीर से कन्या कुमारी तक अखंड भारत एक है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा. विधान सभा चुनाव के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर एनडीए की सरकार बनाने की अपील की.

भाजपा का बखरी विधानसभास्तरीय सक्रिय सदस्य सह कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

बखरी विधान सभा के कार्यकर्ताओं की सराहना की और लोकसभा चुनाव के तरह विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेता नीरज नवीन ने अनुमंडल स्तरीय अस्पताल, डिग्री काॅलेज का भवन निर्माण, केंद्र सरकार के वन नेशन वन राशन, आयुष्मान भारत कार्ड, सलौना स्टेशन भारत का नंबर वन स्टेशन, वक्फ बोर्ड में गरीब मुसलमान के हित सहित वन नेशन वन इलेक्शन की खूबियों को गिनाया. सभा को जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजपा विधायक कुंदन कुमार, कुंदन भारती, रामशंकर पासवान, नीतीश जायसवाल, सरोजिनी भारती, मीनू राम,विनोद राम, सुरेन्द्र पासवान, कपिलदेव राम ने संबोधित किया. वक्ताओं ने सम्मेलन का उद्देश्य संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के निहित सिद्धान्तों के अनुसार कार्यकर्ताओं को चलना है. पार्टी को बूथ स्तर तक विस्तार, बूथ, पंचायत, मंडल को मजबूत करना है. सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर यह पार्टी है. मौके पर विनोद झा,प्रो राज किशोर प्रसाद, हरेराम सिंह, कपिल देव पोद्दार, साकिब जया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन