विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल लगाने से ग्रामीणों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

बखरी में विद्यालय के गेट के ऊपर से निकलता हुआ बिजली तार

Begusarai News : बेगूसराय के विद्यालय के मुख्य द्वार पर 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल लगने से ग्रामीणों में हादसे का डर, प्रशासन से पोल हटाने की मांग की गई।

विज्ञापन

Begusarai News : बखरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डरहा मुसहरी एवं चैती दुर्गास्थान के मुख्य प्रवेश द्वार के बीच बिजली विभाग द्वारा 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल लगाए जाने से ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों में नाराजगी है. लोगों ने इसे संभावित हादसे को आमंत्रण बताते हुए पोल को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है.

बच्चों की सुरक्षा और आवागमन को लेकर बढ़ी चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय का यही मुख्य प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक आवागमन करते हैं. ऐसे में मुख्य रास्ते के बीच बिजली का पोल लगाए जाने से बच्चों के आने-जाने में परेशानी होगी और उनकी सुरक्षा पर भी खतरा बना रहेगा.

आपातकालीन सेवाओं के प्रवेश में भी होगी बाधा

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य प्रवेश मार्ग पर पोल लगाए जाने से विद्यालय परिसर में एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा अन्य आवश्यक वाहनों का प्रवेश भी प्रभावित होगा. उनका कहना है कि किसी आपात स्थिति में यह व्यवस्था गंभीर समस्या पैदा कर सकती है.

बिजली विभाग से पोल हटाने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं कनीय अभियंता (जेई) से टेलीफोन पर संपर्क कर पोल को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया है. लोगों ने विभाग से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन