बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बेगूसराय में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

खुशी का इजहार करते जन सुराज कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जनता ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर बदलाव के लिए अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया.

विज्ञापन

जनता ने विकास की राजनीति को चुना : संजय गौतम

जनसुराज के प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और नेतृत्व की राजनीति चाहती है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर अपना निर्णय दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रशासनिक तंत्र और धनबल का उपयोग किया, लेकिन जनता ने उसे स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और विकास को प्राथमिकता देने वाली राजनीति के पक्ष में खड़ी है.

सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

संजय गौतम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराध, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दे गंभीर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें लाठीचार्ज का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अब बिहार के युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

कार्यकर्ताओं ने दी जीत की बधाई

इस अवसर पर जनसुराज के क्षेत्रीय नेता रामनंदन पासवान, राजेंद्र मल्लिक, बबीता देवी, कमल देवी, रुपम कुमारी, मीना देवी, रविशंकर प्रोद्दार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, त्रिभुवन राय, प्रदीप भारद्वाज, मो. असलम, राजू साह, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डॉ. जितेंद्र राय ने भी दी शुभकामनाएं

डॉ. जितेंद्र राय ने भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने पर प्रशांत किशोर को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने दल, जाति और धर्म से ऊपर उठकर बदलाव की उम्मीद के साथ अपना बहुमूल्य मत दिया है और जनसुराज पर भरोसा जताया है.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन