ePaper

यूपीएचसी में स्वस्थ्य नारी-सशक्त नारी कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Updated at : 20 Sep 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
यूपीएचसी में स्वस्थ्य नारी-सशक्त नारी कार्यक्रम की हुई शुरुआत

स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघा में स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघा में स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन किया गया. यह अभियान अगले 02 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. जहां उनकी व्यापक स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जायेगा. इस कैंप का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. इसके साथ ही, यहां आने वाले अन्य रोगियों के लिए भी ओपीडी सेवाओं को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर स्वास्थ्य पदाधिकारी ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार के स्वास्थ्य की नींव है. यह अभियान न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि हमारे समाज को भी स्वस्थ दिशा में ले जायेगा. इस कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला लेखा सहायक शुभम कुमार, शहरी सलाहकार अभिषेक कुमार, प्रतिनिधि तसनीम और अन्य उपस्थित थे. इस अभियान के माध्यम से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन