आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

थाने के पहसारा पूर्वी पंचायत के खैरबन में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

नावकोठी. थाने के पहसारा पूर्वी पंचायत के खैरबन में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जख्मियों में मो औरंगजेब, जुली खातुन, जसीमा बेगम तथा मो लालो है.जख्मियों का इलाज पीएचसी नावकोठी में किया गया.घटना 19 जुलाई की है.इस संबंध में सोनी खातुन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर गाँव के ही शबनम खातुन, मो मोतिम,मुन्नी खातुन, मो साजिद, मो बारिक पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर नामजद किया है.उसने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के किसनमगढ के मो सलीम से मेरी शादी हुई थी.शबनम खातुन मेरे पति मो सलीम को एक साल से बहला फुसला कर अपने कब्जे में कर गलत संबंध स्थापित कर ली है. इसका विरोध करने पर उपरोक्त सभी लोगों ने बांस, लाठी डंडे से पिटाई कर दिया. झंझट होता देखकर पिता मो औरंगजेब, बहन जुली खातुन, भाई मो लालो, माँ जसीमा बेगम बीच बचाव करने गए तो उन्हें पीट कर जख्मी कर दिया.मेरे पति को अपने घर के कमरे में बंद कर रख ली है. ग्रामीणों ने इसका प़ंचायत किया पर नामजद ने मानने से इंकार कर दिया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन