पूर्व आइपीएस दिवंगत किशोर कुणाल पथ का महापौर ने किया अनावरण

Updated:
विज्ञापन
पूर्व आइपीएस दिवंगत किशोर कुणाल पथ का महापौर ने किया अनावरण

नगर निगम बेगूसराय के द्वारा बुधवार को वार्ड संख्या-45 में स्थित पानगाछी से एनएच 31 तक फोरलेन पथ का नांमाकरण का अनावरण समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर निगम बेगूसराय के द्वारा बुधवार को वार्ड संख्या-45 में स्थित पानगाछी से एनएच 31 तक फोरलेन पथ का नांमाकरण का अनावरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में समाजसेवी सह पूर्व आईपीएस दिवंगत किशोर कुणाल पथ का अनावरण महापौर पिंकी देवी ने किया.इस अवसर पर मटिहानी विधायक-सह-सचेतक, सत्तारूढ़ दल राजकुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवी सह पूर्व आईपीएस दिवंगत किशोर कुणाल जो बिहार ही नहीं पूरे देश के एक अमूल्य धरोहर थे. उनके सम्मान में बेगूसराय के लोगों के द्वारा यह एक छोटी सी श्रद्धांजलि है.महापौर पिंकी देवी ने कहा कि अपने जीवन के कार्यकाल में अच्छे पदाधिकारी रहते हुए समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले आईपीएस दिवंगत किशोर कुणाल ने महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की. उन्हीं के याद हेतु श्रद्धांजलि के रूप में इस पथ का नाम उनके नाम पर रखा गया. आगे भी हम शहर के अन्य पथों का नामाकरण सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों के नाम पर करने का प्रयास करेंगे. जिससे कि वहां निवासित लोग उनकी कीत्तियों को याद कर सकें.

नगर निगम के सभी पार्षदों ने जताया आभार

उन्होंने इसके लिए नगर निगम के सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया. मौके पर पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि हम सभी का प्रयास रहता है कि समाज में बेहतर कार्य करने वाले उनको धरोहर के रूप में आने वाले पीढ़ी याद रख सके. आज श्रद्धांजलि के रूप में इस पथ का नामाकरण दिवंगत किशोर कुणाल के नाम पर रखा गया है.उक्त कार्यक्रम में उप महापौर अनिता देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, वार्ड संख्या-33 के पार्षद उमेश राय, वीरेश कुमार, मुकेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, केशव भारद्वाज, रविन्द्र जी, मुरारी सिंह, छुटकुन सिंह, सुधीर सिंह, शिवनंदन सिंह, विक्की सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन