उत्कृष्ट सेवा के लिए वन आरक्षी को किया गया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट सेवा के लिए वन आरक्षी को किया गया पुरस्कृत

बेगूसराय जिला मटिहानी गांव के लाल, मुंगेर के वन आरक्षी दीपक कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक,एसटीएफ द्वारा पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. बेगूसराय जिला मटिहानी गांव के लाल, मुंगेर के वन आरक्षी दीपक कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक,एसटीएफ द्वारा पुरस्कृत किया गया. यह बेगूसराय जिले एवं मटिहानी प्रखंड के लिए गर्व का क्षण है. वन प्रमंडल मुंगेर में पदस्थापित बेगूसराय जिला के मटिहानी पंचायत एक निवासी स्वर्गीय रुद्र नारायण राय के पुत्र वन आरक्षी दीपक कुमार (कर्मचारी सं. 40008007) को उनके बेमिसाल कार्य निष्पादन और कर्तव्यपरायणता के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसटीएफ, बिहार, पटना द्वारा पुरस्कृत किया गया है. बेगूसराय मटिहानी के लाल दीपक कुमार ने सौंपे गए सभी कार्यों को असाधारण कठिन परिश्रम, अटूट निष्ठा एवं अद्वितीय लगन के साथ पूरा किया है. उनका यह कार्य उनकी उत्कृष्ट सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता का एक सशक्त उदाहरण है. उनके इसी जज्बे को देखते हुए, दीपक कुमार के मनोबल को और ऊंचा बनाए रखने के लिए, उन्हें 1000 एक हजार की राशि से तत्काल प्रभाव से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार पाने के लिए दीपक कुमार को मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय ,उप प्रमुख सुधांशु कुमार ,बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राय, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गोपेश कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश पप्पू, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य श्री राम राय,सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन