ePaper

Bihar Crime News: BJP के इस पूर्व MLA और उनके बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Updated at : 28 Sep 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के पिढ़ौली गांव में एक गंभीर घटना घटी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे अनुराग प्रताप पर जानलेवा हमला हुआ. यह घटना तेघरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां उन पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के पिढ़ौली गांव में एक गंभीर घटना घटी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे अनुराग प्रताप पर जानलेवा हमला हुआ. यह घटना तेघरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां उन पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई. जानकारी के मुताबिक इस हमले के पीछे हाल ही में जेल से छूटे शराब माफिया सौरभ कुमार का हाथ है.

आरोपी ने फोन कर दी धमकी

सौरभ ने पहले से ही अनुराग को फोन करके धमकी दी थी, जिसमें उसने कहा कि पुलिस ने उसकी शराब पकड़वाई है और इसका परिणाम भुगतना होगा. फिर, पिता-पुत्र जब इस मामले को सुलझाने के लिए सौरभ के घर पहुंचे, तभी अचानक उन पर फायरिंग कर दी गई. यह संयोग ही था कि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए.

चार दिन पहले अपराधी जेल से निकला था

सौरभ कुमार, जो कि चार दिन पहले ही शराब के मामले में जेल से बाहर आया था, उसने शनिवार की सुबह अनुराग को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया था. इसके बाद, अनुराग अपने पिता के साथ सौरभ के घर गए. वहां पहुंचने पर, उन्होंने सौरभ की मां से बातचीत शुरू की. इसी दौरान, सौरभ और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

घटना की सूचना पुलिस को मिली

घटना की सूचना मिलते ही तेघरा थाना की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुँचे और मामले की जांच शुरू की. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है, और स्थानीय लोग इस खतरनाक स्थिति से भयभीत हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन