Begusarai News : किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकी के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 24 Sep 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकी के बारे में दी गयी जानकारी

Begusarai News : खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा तकनीकी सप्ताह मनाकर किसानों को खेती के नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा तकनीकी सप्ताह मनाकर किसानों को खेती के नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जा रही है. तकनीकी सप्ताह आगामी 28 सितंबर तक मनायी जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रामपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आलोक में मंगलवार को डंडारी प्रखंड क्षेत्र के तेतरी गांव में प्राकृतिक खेती के मुद्दे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ विपिन कुमार ने प्राकृतिक खेती के गुणों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती में किसी भी रासायनिक खाद, कीटनाशक और बाजारु बीज का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद व कीटनाशक के प्रयोग से लगभग 70 से 80 प्रतिशत उपज प्रभावित हो जाती है. इसके अलावे उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल कम होने से पर्यावरण पर भी इसका कम असर पड़ता है. इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ विपिन ने कहा प्राकृतिक खेती से नंदिशा ने प्राकृतिक खेती के जरिए पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों में ज्यादा पोषण होता है, तथा इसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के कारण पलायन में भी काफी कमी आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन