किसानों को मिला पावर स्प्रेयर, गन्ना खेती में होगी लागत कम व उत्पादन में वृद्धि

Published by :MANISH KUMAR
Published at :28 Apr 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को मिला पावर स्प्रेयर, गन्ना खेती में होगी लागत कम व उत्पादन में वृद्धि

हसनपुर चीनी मिल की ओर से मंगलवार को किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई.

विज्ञापन

गढ़पुरा. हसनपुर चीनी मिल की ओर से मंगलवार को किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आठ चयनित किसानों के बीच ट्रैक्टर चालित पावर स्प्रेयर का वितरण किया गया. इस मौके पर किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया. हरा झंडा दिखाकर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष ने गाड़ी को रवाना किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि यह पावर स्प्रेयर मशीन एक हजार लीटर क्षमता की है, जो एक दिन में लगभग 5 एकड़ खेत में दवा का छिड़काव करने में सक्षम है. उन्होंने बताया कि इस मशीन के उपयोग से किसानों को गन्ना की खेती में मजदूरों पर निर्भरता कम होगी और लागत में भी कमी आएगी. इससे समय की बचत के साथ उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी. चीनी मिल के उप महाप्रबंधक रमाशंकर प्रसाद ने किसानों को गन्ना फसल की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिंचाई के समय यूरिया का प्रयोग अवश्य करें, जिससे फसल की वृद्धि बेहतर होती है. साथ ही चोटी बंधक की समस्या से बचाव के लिए कोराजन या टूबेंटा दवा के उपयोग की सलाह दी. उन्होंने बताया कि इस पावर स्प्रेयर की कीमत 55 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर किसानों को 25 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जा रहा है. मौजूद किसानों ने बताया कि इस मशीन के मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी. अब कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव संभव होगा, जिससे मजदूरी की बचत होगी और खेती करना आसान हो जाएगा. किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की. कार्यक्रम में महाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, शंभू राय सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना बताया गया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन