ePaper

पीड़ित परिजन को 25-25 हजार का चेक किया गया प्रदान

Updated at : 16 Nov 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पीड़ित परिजन को 25-25 हजार का चेक किया गया प्रदान

बरौनी सुधा डेयरी से संबद्ध पिढ़ौली दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तीन मृतक सदस्य के परिजन स्व जगदीश कुमर, स्व राजीव कुमर शिक्षक एवं स्व चंद्रभानु कुवर के आश्रितों को 25-25 हजार रुपया का चेक बरौनी डेयरी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरारी सिंह, बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल के सदस्य एवं पिढौली दूग्ध समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार एवं बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह के द्वारा प्रदान किया गया.

विज्ञापन

तेघड़ा. बरौनी सुधा डेयरी से संबद्ध पिढ़ौली दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तीन मृतक सदस्य के परिजन स्व जगदीश कुमर, स्व राजीव कुमर शिक्षक एवं स्व चंद्रभानु कुवर के आश्रितों को 25-25 हजार रुपया का चेक बरौनी डेयरी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरारी सिंह, बरौनी डेयरी के निदेशक मंडल के सदस्य एवं पिढौली दूग्ध समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार एवं बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह के द्वारा प्रदान किया गया. इस अवसर पर उपस्थित दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए बरौनी डेयरी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरारी सिंह ने कहा की पांच पैसा प्रति किलो दूध पर कटौती कर कोष दुग्ध संघ में जमा होता है और समितियों से जुड़े सक्रिय सदस्यों की मृत्योप्रांत उनके आश्रितों को 25-25 हजार रुपया की सहायता राशि दी जाती है. पूंजी दूग्ध समितियों की होती है जबकि प्रबंधन एवं क्रियान्वयन बरौनी डेयरी के द्वारा किया जाता है. वहीं बिहार राज्य दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान ठंड, गर्मी एवं बरसात में कमर तोड़ मेहनत कर अपने पशुधन की सेवा कर कठिन परिश्रम से जो दूध रूपी अमृत समाज और देश के लिए पैदा करते हैं. उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि बरौनी डेयरी जो हमेशा लाभ में चला, जिसका देश में प्रथम स्थान था. बरौनी डेयरी की प्रतिष्ठा पूरे देश में है. सबसे अच्छा दूध बरौनी डेयरी का माना जाता है. पशुपालन दूग्ध उत्पादकों के लिए नगदी आमदनी का एक महत्वपूर्ण जरिया है. इसलिए दूग्ध उत्पादकों को भी अपने मान-सम्मान के लिए आवाज बुलंद करना पड़ेगा. दुग्ध उत्पादक किसानों को संबोधित करते हुए निदेशक मंडल के सदस्य और पिढ़ौली दुग्ध समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों का सर्वांगीण विकास करना दुग्ध संघ एवं समिति का लक्ष्य है. दुग्ध उत्पादकों से अर्जित राशि से ही उसका लाभ योग्य किसानों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है. इस अवसर पर प्रतिष्ठित किसान पूर्व सरपंच राम उदय कुमार, गोनी बाबू, रामविलास कुमार, देवनारायण कुमार, राम श्रेष्ठ पासवान, कामेश्वर भगत, राजेश कुमार ने भी अपना अपना विचार को व्यक्त किया. समिति के सभी सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन