ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

सोमवार को ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. सोमवार को ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. कई अतिक्रमण कारी फुटकर दुकानदारों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गयी. लगभग 2000 की जुर्माना राशि की भी वसूली की गयी.ट्रैफिक चौक से आंबेडकर चौक फिर कचहरी चौक व कैंटीन चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है. अतिक्रमण हटाओ भियान में नगर निगम के नगर योजना पर्यवेक्षक अजीत कुमार गोंड व सहायक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल व नगर निगम कर्मी शामिल थे.अतिक्रमण हटाने के दौरान उक्त मार्ग पर सड़कों पर ठेले खोमचे लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा. इस दौरान चौक के पास दुकानदारों और अतिक्रमण हटाओ अभियान दल के बीच कुछ कहा-सुनी भी हो गयी. ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक तक सड़कों का अतिक्रमण करने वाले वैसे अस्थाई दुकानदारों जो सड़क का अतिक्रमण करते पकड़े गये.वैसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. अभियान कई घंटों तक जारी रहा. सड़क के किनारे अवैध तरीके से पार्किंग की लगातार शिकायत इस मार्ग पर देखने को मिल जाती है. अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध रुप से रेहड़ी खोमचे वाले आनन-फानन में अपने अपने ठेले गाड़ी को सड़कों पर से हटाने लगे. कचहरी रोड में घंटों अफरातफरी मची रही. विदित हो कि जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बावजूद फुटकर वेंडर अतिक्रमण करना बंद नहीं कर रहें है. लगातार चेतावनी दी जा रही थी. पऱतु चेतावनी के बावजूद अस्थाई दुकानदार द्वारा सड़कों का अतिक्रमण कर लिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन