बेगूसराय के बलिया में बिजली बिल की त्रुटियों के समाधान के लिए विशेष शिविर, 100 आवेदन मिले

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते सहायक अभियंता

Begusarai News : बलिया विद्युत विभाग ने बिजली बिल की त्रुटियों और शिकायतों के समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष शिविर का आयोजन किया है. उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Begusarai News : बलिया. पटना मुख्यालय के निर्देश पर बलिया विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर में बिजली बिल की त्रुटि, विपत्र सुधार और अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 17 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा. शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गलत रीडिंग और अधिक बिल की शिकायतों का होगा समाधान

बलिया विद्युत सबडिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता उमाशंकर कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल और विद्युत सेवा से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि गलत मीटर रीडिंग, अधिक बिजली बिल, नाम या अन्य विवरण में त्रुटि समेत विद्युत सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए उपभोक्ता शिविर में आवेदन दे सकते हैं. आवेदन की जांच के बाद नियमानुसार समस्या का समाधान किया जा रहा है.

Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर

20 अगस्त तक मिले करीब 100 आवेदन

सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित शिविर में करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 25 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. वहीं, शेष आवेदनों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही उनका भी निष्पादन किया जाएगा.

Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला

तीन दिनों में चार लाख रुपये राजस्व जमा

शिविर के दौरान विद्युत विभाग के राजस्व संग्रह को लेकर भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है. सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बीते तीन दिनों में बिजली विभाग के राजस्व मद में करीब चार लाख रुपये जमा कराये गये हैं. उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की.

22 अगस्त तक शिविर का लाभ लेने की अपील

विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे 22 अगस्त तक चलने वाले विशेष शिविर में पहुंचकर बिजली बिल या विद्युत सेवा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आवेदन दें. विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके.

Also Read : निदा खातून का पति सऊदी से भारत लौटा, खोजने में जुटी नवादा पुलिस


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन