धनकौल पंचायत में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सांकेतिक तस्वीर
बेगूसराय के धनकौल पंचायत में सांप के डसने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मातम का माहौल है।
सुबह खाना मांगकर बैठी थी महिला, अचानक सांप ने डस लिया प्रतिनिधि, बरौनी फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकौल पंचायत में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. घटना पंचायत के वार्ड संख्या-15 की है. मृतका की पहचान धनकौल पंचायत वार्ड-15 निवासी करीब 75 वर्षीय लालो देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, लालो देवी सुबह स्नान कर कपड़ा पहनने के बाद पुत्रवधू से खाना मांगकर बैठी थीं. इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया. महिला की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और सांप को लाठी-डंडे से मार दिया. लेकिन तब तक वृद्ध महिला अचेत होकर बेसुध हो गयी थीं. कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना फुलवड़िया थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं धनकौल पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए मृतका के परिवार को आपदा राहत योजना के तहत चार लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग तेघड़ा प्रखंड प्रशासन से की है. उन्होंने अपने निजी कोष से अंत्येष्टि के लिए तीन हजार रुपये की सहायता भी पीड़ित परिवार को दी. घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा प्रखंड के पदाधिकारी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और यथासंभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










