छापेमारी में सिहमा चौक से बालू लदा हाइवा जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में सिहमा चौक से बालू लदा हाइवा जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार

मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा चौक से बालू लदा हाइवा जब्त, चालक-उप चालक भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा चौक से बालू लदा हाइवा जब्त, चालक-उप चालक भी गिरफ्तार किया गया. सिहमा चौक के समीप बुधवार की देर रात खनन विभाग की टीम ने गंगा नदी से अवैध रूप से खनन किए गए उजला बालू के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक हाइवा को जप्त किया गया एवं चालक- उप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा नदी से अवैध उजला बालू का खनन कर उसे हाइवा वाहन के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर सिहमा चौक से उजला बालू लदे हाइवा वाहन को जप्त किया. वाहन का पंजीकरण संख्या बीआर 09 जीबी 7610 है. वाहन का चालक तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी चंद्रमौली महतो का पुत्र हरिन्द्र महतो तथा उप चालक बाढ़ थाना क्षेत्र के परमेश्वर सिंह का पुत्र अनुराग कुमार बताया गया है. इस संबंध में खनन पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया गंगा नदी से अवैध रूप से खनन किए गए उजला बालू से लदा वाहन जब्त किया गया है. चालक-उप चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उन्होंने बताया कि चालक और उप चालक को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन