अनियंत्रित बाइक पलटने से चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पलटने से चालक घायल

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की देर शाम एनएच 28 पर अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की देर शाम एनएच 28 पर अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 टीम के द्वारा घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मो हारून के करीब 30 वर्षीय पुत्र मो आरीफ के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया उक्त युवक दलसिंहसराय की तरफ से बाइक से बछवाड़ा की तरफ जा रहा था. मुरलीटोल चौक के समीप एनएच 28 पर अचानक कुत्ता आ गया. बाइक चालक कुत्ते को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिस कारण बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 टीम को दी. मौके पर पुलिस की टीम ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन